&imwidth=640&imheight=360)
Aisha Wahab बनीं अमेरिकी कांग्रेस की पहली अफगान मूल की सांसद
कैलिफोर्निया की स्टेट सीनेटर आयशा वहाब ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए विशेष चुनाव में जीत दर्ज की है. इसके साथ ही वह अमेरिकी संसद के लिए चुनी जाने वाली पहली अफगान अमेरिकी बन गई हैं. वह पूर्व डेमोक्रेटिक रिप्रेजेंटेटिव एरिक स्वालवेल की जगह लेंगी. स्वालवेल ने सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोपों के बीच अप्रैल में सदन से इस्तीफा दिया था.