&imwidth=640&imheight=360)
Delhi News: टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 मौत और 6 घायल
दिल्ली के मुंडका स्थित टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को CNG पंप पर बड़ा हादसा हुआ. ट्रक में CNG भरते समय उसका सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत और 6 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीमें पहुंचीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.