&imwidth=640&imheight=360)
भारत ने FIFA ASEAN Cup 2026 छोड़ा, ब्राजील से भिड़ने की तैयारी
भारत ने FIFA ASEAN Cup 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. AIFF ने यह फैसला 3 अक्टूबर को कोलकाता में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के खिलाफ होने वाले बड़े इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए लिया. भारत इस टूर्नामेंट में ASEAN में बाहर से आमंत्रित टीमों में शामिल था. दोनों मुकाबलों की तारीखों में टकराव के चलते भारत ने यह फैसला लिया.