&imwidth=640&imheight=360)
भारतीय आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ से मिले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह
भारत के आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र उर्फ बालेन शाह से मुलाकात की. यह मुलाकात उनके चार दिवसीय नेपाल टूर के दौरान हुई. नेपाल पीएम ऑफिस के अनुसार, यह शिष्टाचार भेंट प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के कार्यालय में हुई. इस दौरान भारत के नेपाल स्थित राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद थे.