🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰NewsTech🔥Trending
J&K Accident: पुंछ में बड़ा सड़क हादसा, 6 के मौत की आशंका, 5 गंभीर घायल
News

J&K Accident: पुंछ में बड़ा सड़क हादसा, 6 के मौत की आशंका, 5 गंभीर घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में बुधवार को हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की आशंका है और पांच अन्य घायल हो गए हैं. लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पुंछ में एक दुखद सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.