&imwidth=640&imheight=360)
जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में हुई मारपीट, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
जोधपुर में रविवार को CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के 'शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल' कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ. आरोप है कि ABVP और BJP के कार्यकर्ता दीवार फांदकर गांधी शांति प्रतिष्ठान में घुस गए. एक युवक को थप्पड़ मारा और हॉल में जाने का प्रयास किया. पुलिस ने ABVP संयोजक ललित दाधीच और राजवीर बांता को डिटेन किया है.