&imwidth=640&imheight=360)
ISRO अब नहीं बनाएगा कोई रॉकेट, प्राइवेट सेक्टर को दी जाएगी जिम्मेदारी
ISRO अब खुद रॉकेट बनाने का काम धीरे-धीरे बंद करेगा. यह जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनियों और कुछ सरकारी कंपनियों को दी जाएगी. IN-SPACE के चेयरमैन पवन गोयनका ने बताया कि ISRO अब रिसर्च, नई टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक मिशन और जरूरी स्पेस सिस्टम पर ध्यान देगा. इसकी शुरुआत SSLV से हो चुकी है. अब PSLV और LVM3 जैसे बड़े रॉकेटों को भी प्राइवेट कंपनियों को देने की तैयारी है.