&imwidth=640&imheight=360)
खंडवा में कुत्तों का आतंक, परेशान युवक कुत्ते के कॉस्ट्यूम में पहुंचा कलेक्ट्रेट
खंडवा, मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. एक व्यक्ति कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंच गया. वहां उसे देखने के लिए अधिकारियों और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. युवक ने कलेक्टर से शहर को आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्त कराने की गुहार लगाई.