🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰NewsTech🔥Trending
नेताजी की पुण्यतिथि पर रहस्य बरकरार, आखिर 18 अगस्त 1945 को हुआ था क्या?

नेताजी की पुण्यतिथि पर रहस्य बरकरार, आखिर 18 अगस्त 1945 को हुआ था क्या?

18 अगस्त 1945 को फॉरमोसा (ताइवान) के ताइहोकू हवाई अड्डे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मृत्यु हो गई. शाहनवाज और खोसला आयोग ने हादसे की पुष्टि की, लेकिन मुखर्जी आयोग ने इसे खारिज कर दिया. कई शोधकर्ता मानते हैं कि वह जीवित बचे और 'गुमनामी बाबा' के रूप में जीवन बिताया.