&imwidth=640&imheight=360)
UP में मिड-डे मील बनाने वाले 3.5 लाख रसोइयों की बढ़ सकती है सैलरी
UP के प्राइमरी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले करीब 3.5 लाख रसोइयों के लिए अच्छी खबर है. सरकार उनकी हर महीने मिलने वाली रकम 1,000 रुपये तक बढ़ा सकती है. इसके लिए सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है. अभी रसोइयों को हर महीने 2,000 रुपये मिलते हैं. मंजूरी मिलने के बाद इसका ऐलान किया जा सकता है.