&imwidth=640&imheight=360)
कोरम की कमी से Tata Sons की AGM स्थगित, इतिहास में पहली बार टली मीटिंग
टाटा संस की प्रपोज्ड एनुअल जनरल मीटिंग मंगलवार को स्थगित कर दी गई है. यह कंपनी के इतिहास में पहला मौका है, जब टाटा संस की सालाना मीटिंग को टाल दिया गया है. यह जानकारी रिपोर्ट में दी गई. एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एजीएम टालने की वजह कोरम की कमी होना था.