&imwidth=640&imheight=360)
मिड डे मील में नमक की जगह डाला सर्फ, बिहार के नालंदा में 24 से अधिक बच्चे बीमार
बिहार के नालंदा स्थित परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को मिड डे मील खाने से 24 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. भोजन में नमक कम होने पर रसोइए ने गलती से सर्फ मिला दिया था. उल्टी और चक्कर आने के बाद बच्चों को तुरंत बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिविल सर्जन ने बताया कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं.