&imwidth=640&imheight=360)
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मौत की सजा के तौर पर फांसी पर रोक से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश में फांसी के जरिए मौत की सजा देने के तरीके पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. इसके साथ ही, कोर्ट ने सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को 'फांसी देकर मौत की सजा' के अलावा दूसरे प्रैक्टिकल एंड साइंटिफिक फॉर्म से साबित विकल्पों पर चर्चा करने और उन्हें तलाशने की अनुमति दी.