🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰NewsTech🔥Trending
तेजस्वी के मार्च में डमी AK-47 लेके पहुंचे लोग, वाटर कैनन के आगे करने लगे डांस

तेजस्वी के मार्च में डमी AK-47 लेके पहुंचे लोग, वाटर कैनन के आगे करने लगे डांस

पटना में तेजस्वी यादव की अगुवाई में RJD ने लोकभवन के लिए मार्च निकाला. इस दौरान कुछ समर्थक डमी AK-47 लेकर पहुंचे और सीवान में हुई पुलिस फायरिंग का विरोध जताया. जेपी गोलंबर से शुरू हुए मार्च में डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ी गई. पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, लेकिन कई कार्यकर्ता पानी की बौछारों के बीच डांस करते दिखे.