&imwidth=640&imheight=360)
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑफ स्पिनर को खिलाने के पक्ष में संजय मांजरेकर
भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है. निर्णायक मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर को खिलाने का फैसला 'समझ में आने वाला' कदम होगा. क्योंकि मेजबान टीम बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है.