&imwidth=640&imheight=360)
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर चुने गए Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कैंडिडेट मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर गुरुवार को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के लीडरशिप वाले 11 दलों के गठबंधन समर्थित उम्मीदवार ओली अहमद को हराया. राष्ट्रीय संसद में हुए राष्ट्रपति चुनाव में टोटल 343 वैलिड वोट डाले गए. जिसमें फखरुल को 255 और अहमद को 88 वोट मिले.