&imwidth=640&imheight=360)
एक्टर मनोज बाजपेयी पहली बार निभाएंगे महात्मा गांधी का आइकॉनिक किरदार
फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है. जिसमें एक्टर मनोज बाजपेयी लीड भूमिका में होंगे और पहली बार पर्दे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आइकॉनिक किरदार निभाएंगे. हालांकि अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है.यह फिल्म सुधीर मिश्रा की बड़े पर्दे पर वापसी भी है.